बैडमिंटन कोर्ट में CM Shivraj , क्या होगा उनका मास्टरस्ट्रोक

बैडमिंटन कोर्ट में CM Shivraj , क्या होगा उनका मास्टरस्ट्रोक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजनीति में खेल और खेल में राजनीति चलती ही रहती है। फिलहाल मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव (MP Urban body Election 2022) का प्रचार थम चुका है और 6 जुलाई व 13 जुलाई को वोट पड़ेंगे। इससे पहले बीजेपी और कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए जान झोंक दी। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने भी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाएं और रोड शो किये। और अब जब प्रचार का शोर थम गया तो सीएम शिवराज खेल के मैदान में उतर गए।

दरअसल..लंबे समय बाद फुर्सत के कुछ पल मिले तो सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रैकेट थाम लिया और जमकर बैडमिंटन (Badminton) खेला। वे भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित भोजपुर क्लब पहुंचे थे और इसी दौरान उन्होने भी खिलाड़ियों के साथ कुछ शॉट्स खेले। सीएम ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि ‘चुनाव के प्रचार प्रसार से आज फुरसत मिली तो भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित भोजपुर क्लब के सदस्यों के साथ बैडमिंटन का आनंद लिया। बहुत दिनों पश्चात कुछ पल ऐसे ही बिताकर मन अत्यंत प्रफुल्लित और आनंदित हो गया। ऐसा लगा कि बचपन फिर से लौट आया। सच में मजा आ गया।’

सीएम शिवराज राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी हैं..लेकिन उनके खेलने का तरीका अलग है। यहां वो ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो जनता के लिए ‘पग पग वाले भैया’ ‘बहनों के भाई’ ‘बेटियों के मामा’ के रूप अधिक जाने जाते हैं। इनकी लोकप्रियता आम लोगों के बीच बहुत है और शायद यही वजह है कि उन्होने सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी कायम किया है। वे अक्सर ही सामान्य व्यक्ति के घर भोजन करते, बच्चों को गोद में उठाते या फिर स्वयं लोगों की समस्याओं का निपटारा करते दिख जाते हैं। उनके व्यक्तित्व की सादगी और सरलता के कारण आम लोग उनसे कनेक्ट कर पाते हैं। इसी की बानगी भोजपुर क्लब में भी दिखी जब उन्होने वहां मौजूद लोगों के साथ बैडमिंटन खेला। अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसके लिए बीजेपी लगातार तैयारी कर रही है। ऐसे में बैडमिंटन कोर्ट में नजर आने वाले सीएम का मास्टरस्ट्रोक क्या होगा, इसे लेकर भी कयास जारी है। लेकि फिलहाल तो उनके चेहरे पर एक खिलाड़ी वाला आनंद नजर आ रहा है।

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1544024739101810689

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews