सीएम शिवराज 29 मार्च को जारी करेंगे 400 करोड़ की अनुदान सहायता राशि, इन्हें मिलेगा लाभ, जानें अपडेट

शिवराज सरकार

Shivraj Singh Chouhan : आगामी चुनावों से पहले शिवराज सरकार लगातार एक्शन और वर्किंग मोड में नजर आ रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान का पूरा फोकस सरकारी योजनाओं के क्रियान्वन, युवाओं के रोजगार, कर्मचारियों, महिलाओं समेत अनेक वर्गों के साथ हितग्राहियों पर बना हुआ है। इसी कड़ी में अब सीएम शिवराज सिंह चौहान 29 मार्च को 1500 एमएसएमई नव-उद्यमियों को 400 करोड़ की अनुदान सहायता राशि जारी करेंगे।

सीएम शिवराज सिंह चौहान 29 मार्च को प्रदेश के 1500 सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के 2000 मामलों में 400 करोड़ रूपए की अनुदान सहायता राशि उद्यमियों के खाते में अंतरित करेंगे। कार्यक्रम मुख्यमंत्री कार्यालय के समत्व सभागार में प्रात: 11:45 बजे से होगा। एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा भी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रदेश के औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि और हितलाभ वाले उद्यमी कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि पहले यह कार्यक्रम 27 मार्च को निर्धारित था।

सेक्टर्स-अनुदान को विशेष पैकेज का प्रावधान

सचिव एमएसएमई पी. नरहरि ने बताया कि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन, क्षेत्रीय न्यूज़ चैनल और सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भी किया जाएगा। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के विकास के लिए वर्ष 2021 में लागू की गई एमएसएमई नीति में इन उद्यमों को विभिन्न प्रकार के अनुदान एवं सेक्टर्स को विशेष पैकेज दिए जाने का प्रावधान है। एमएसएमई प्रावधानों में उद्यमों को उद्योग विकास अनुदान, गुणवत्ता प्रमाणन के लिए सहायता, पेटेंट के लिए प्रतिभूति, अधो-संरचना विकास, ऊर्जा लेखा परीक्षा और बीमार इकाइयों के पुनर्जीवन के लिए सहायता प्रदान की जाती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews