CM Shivraj ने पत्नी साधना सिंह के साथ सोन चिरैया उत्सव में की शॉपिंग, पकवानों का ज़ायका लिया

CM Shivraj ने पत्नी साधना सिंह के साथ सोन चिरैया उत्सव में की शॉपिंग, पकवानों का ज़ायका लिया

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी में चल रहे राज्य-स्तरीय सोन चिरैया आजीविका उत्सव-2021 शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साध पहुंचे। शिवाजी नगर स्थित महिला हॉकर्स कॉर्नर में आयोजित ‘सोन चिरैया आजीविका उत्सव’ में पहुंचकर उन्होने स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन किया, उनके उत्पादों की जानकारी ली तथा अपनी शुभकामनाएं भी दी। सीएम ने यहां से पारंपरिक कलाकारों द्वारा निर्मित मिट्टी के दीये, बर्तन, खिलौने, घड़े आदि खरीदें..साथ ही यहां मिलने वाले व्यंजनों का स्वाद भी लिया।

दुनिया का पहला सबसे सस्ता 5G फोन “JioPhone Next”, जानिए फीचर्स और प्राइस

यहां पहुंचे सीएम शिवराज और श्रीमती साधना सिंह ने अलग अलग स्टॉल पर जाकर उत्पादों को देखा और कुछ वस्तुएं खरीदी भी। सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि “आज सपरिवार सोनचिरैया आजीविका उत्सव में अपनी स्वसहायता समूह की बहनों के बनाये उत्पादों का अवलोकन किया। हमारी बहनों ने मिट्टी, गोबर से भी अनेक उत्कृष्ट एवं सुंदर उत्पाद बनाये हैं। आज मैंने भी अपनी बहनों के हाथों निर्मित सामानों को खरीदा है और मैं सभी प्रदेशवासियों से अपील करता हूं कि आप भी स्वदेशी उत्पाद खरीदें। इससे हमारे साथ-साथ इनकी भी दीपावली मनेगी।”

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews