रक्षाबंधन पर CM Shivraj की अपील “बहनें राखी के गिफ्ट में भाई से टीकाकरण का वचन लें”

सीएम शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए अपील की है कि 25 और 26 अगस्त को वैक्सीनेशन महाअभियान में पात्र लोग कोविड से बचाव का टीका अवश्य लगवाएँ। उन्होने कहा कि इस रक्षाबंधन पर स्वास्थ्य की रक्षा का महत्व समझते हुए टीके से सुरक्षा के बंधन को सभी भाई-बहन ध्यान में रखें। रक्षाबंधन हमारी संस्कृति से जुड़ा विशेष पर्व है। वर्तमान दौर में कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाकर जीवन रक्षा की बात सबसे महत्वपूर्ण है।

CM Shivraj ने किया साढ़े 6 करोड़ की लागत के 10 ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण, कही ये बात 

मुख्यमंत्री ने कहा कि की वैक्सीनेशन जिंदगी का डोज है। सीएम ने कहा कि “इस रक्षाबंधन सभी भाई अपनी बहनों की #Covid19 से सुरक्षा का संकल्प लें और उनका कोविड टीकाकरण कराकर उनके आसपास सुरक्षा का मजबूत घेरा बनाएं। बहनें भी अपने भाई से गिफ्ट के रूप में टीकाकरण कराने का वचन लें।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी राज्यों को नि:शुल्क डोज उपलब्ध करवाकर संजीवनी देने का कार्य किया है। सीएम ने कहा कि यह सिर्फ कोविड से बचाव का टीका नहीं बल्कि इसके माध्यम से व्यक्ति के जीवन की रक्षा की कोशिश की गई है। इस महाअभियान को सभी मिलकर कामयाब बनाएँ।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews