सीएम की दो टूक-जिलों के कार्यों की ग्रेडिंग करें, कानून व्यवस्था में लापरवाही नहीं

सीएम शिवराज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की कानून व्यवस्था को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) सख्त हो चले है। सीएम शिवराज सिंह  ने कहा है कि कानून व्यवस्था के संबंध में कार्य के आधार पर जिलों की ग्रेडिंग की जाए तथा अच्छा कार्य करने वाले जिलों को पुरस्कृत किया जाए। कानून व्यवस्था के मामले में थोड़ी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़े.. Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बोले- सभी मंत्री हर सोमवार करें विभागीय समीक्षा

सीएम शिवराज सिंह ने सोमवार को मंत्रालय में प्रदेश में कानून व्यवस्था (Law and order) की स्थिति की समीक्षा बैठक में  निर्देश दिए कि मध्य प्रदेश में अपराधी तत्वों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। बेटियों के विरूद्ध अपराध करने वालों को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए। मुस्कान अभियान के अंतर्गत गुमशुदा हर बेटी को घर वापस लाने के पूरे प्रयास किए जाये।बैठक में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव  इकबाल‍ सिंह बैंस, डीजीपी  विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा आदि उपस्थित थे।

सीएम  चौहान ने निर्देश दिए कि ड्रग्स एवं अन्य मादक पदार्थों की सप्लाई करने वालों को बिल्कुल न बख्शा जाए।इसके लिए अभियान चलाकर कार्रवाई की जाये।साइबर क्राइम (cyber crime) करने वालों के विरूद्ध भी कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। सेक्स रेकेट (Sex Racket) मामले में दोषियों के विरूद्ध तत्परता के साथ कार्रवाई की जाये। इंदौर (Indore) में हुई आपराधिक घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात करने वालों को तुरंत पकड़ें और कठोर कार्रवाई करें।

यह भी पढ़े.. MP के कर्मचारी हुए लामबंद, केंद्र के समान DA बढ़ाने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews