RPF का सराहनीय कार्य, प्लेटफॉर्म पर चलती गाड़ी से फिसलकर नीचे गिरे यात्री की बचाई जान, देखिए वीडियो

train name

Bhopal RPF – चलती गाड़ी में चढ़ने के प्रयास में प्लेटफॉर्म और गाड़ी के बीच गिरे यात्री की जान बचाने का वीडियो सामने आया है, RPF के सब इंस्पेक्टर ने तत्परता दिखते हुए फौरन यात्री को मौत के मुँह से निकाल लिया, घटना 6 मई की है, बताया जा रहा है कि गाड़ी संख्या 19490 के बीना स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-01 पर आने पर RPF  सब इन्स्पेक्टर विजय कुमार गाड़ी को अटेंड कर रहे थे। बीना स्टेशन से गाड़ी के  रवाना होने पर एक यात्री के चलती गाड़ी में चढ़ने के दौरान हाथ फिसलने से गाड़ी एवं प्लेटफार्म के बीच में गिर गया, जिसे उप-निरीक्षक विजय कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चलती गाड़ी से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।

घटना CCTV में रिकार्ड 

यात्री अली गोहिल पुत्र यूसुफ गोहिल उम्र 39 वर्ष, निवासी सूरत, गुजरात ने बताया कि वह गोरखपुर से छायापुरी की यात्रा कर रहा है। घटना के बाद सब इंस्पेक्टर ने तत्पश्चात गाड़ी के गार्ड को जानकारी दी, जिसके बाद गाड़ी को रोककर यात्री को बैठाया और गाड़ी  रवाना हुई। घटना बीना स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01 पर स्थित सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गई है।

[dgv_vimeo_video id=”824531464″]

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews