
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के भोपाल में पीसीसी पहुंचे कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा, केश शिल्पियों के कार्यक्रम में शामिल होने पीसीसी आए कमलनाथ ने सीएम शिवराज के पीएम मोदी में गांधी जी, सुभाषचंद्र बोस, सरदार पटेल दिखने वाले बयान पर कहा कि शिवराज का बस चले उन्हे पीएम मोदी में अमिताभ बच्चन भी दिखने लगेंगे, बीजेपी माहिर है ध्यान भटकाने मे, शिवराज महंगाई पर ध्यान नहीं देते और अब वह अगले दस साल ठेला धकाएंगे, कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में जनता ने हमारी सरकार बनाई लेकिन सौदेबाजी से हमारी सरकार चली गई, मैं सौदेबाज़ी नहीं करता, आज मध्यप्रदेश की सूरत बदल गई कोई प्रदेश मे आने को तैयार नहीं निवेश को तैयार नहीं
बेरोजगारी मे नम्वर वन महिला अपराध मे नंबर वन है प्रदेश, खाद बीज के लिए किसानो को भटकना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें…. महाराष्ट्र: एक-एक कर माँ ने कुएं में फेंककर ले ली 6 बच्चों की जान, कारण जानकर रह जाएंगे आप दंग
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि संबल योजना सब फर्जी है शिवराज सिर्फ जनता को गुमराह करते है, कमलनाथ ने सीएम शिवराज को चुनौती देते हुए कहा की शिवराज मे आपका हर चीज मे मुकाबला कर सकता हूँ लेकिन झूठ बोलने मे आपका मुकाबला नहीं कर सकता, वही कार्यक्रम में मौजूद सेन समाज को उन्होंने आश्वासन दिया की राजनीति मे हिस्सेदारी दी जाएगी आरक्षण मे आपको जगह मिलेगी, कोई नहीं रोक सकता कांग्रेस का झंडा अगले 15 महिनो मे फिर से लहराएगा।
यह भी पढ़ें… पंचायत चुनावों से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन
वही पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में सुर्खियों में छाए कांग्रेस के सर्वे रिपोर्ट पर कमलनाथ ने खासी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मैंने कुछ दिन पहले आरक्षण पर जनपद ,ज़िला परिषद के आंकड़े मीडिया को दिए थे, भाजपा कह रही है,यह आँकड़े सच नही है, मेरे पास ज़िला वाईस के आँकड़े मौजूद है, मैं सड़क पर देख रहा था मोदी जी के आठ साल के बड़े बड़े होर्डिंग लगे है, आठ साल का परिणाम बेरोज़गारी में नंबर वन, 30% प्रतिशत आक्षण मिलेगा यह भी बीजेपी झूठ कहा, झूठ फ़रेब की राजनीति जनताअच्छे समझ गई है..कलाकारी शिवराज जी में चलाई है,यह कलाकारी का समय समाप्त हो रहा है, BJP का लक्ष्य है कोई ना कोई विवाद पैदा करना, धर्म ओर जातियों में, तमिलनाडु में हिंदी को लेकर आंदोलन चल रहा है और खालिस्तान की बात शुरू हो गई है, यह हार्डिंग से अपना देश नहीं चलेगा,अपना देश सच्चाई से चलेगा। पंडित जवाहर लाल नेहरू की वजह से पब्लिक से पब्लिक सेक्टर जो बना था, उस कम्पनी को बेच रहे है।
विधायकों की सर्वे रिपोर्ट पर बोले कमलनाथ
कमलनाथ ने कहा की कोई सर्वे नहीं था, फ़र्ज़ी चैनल इसको प्रकाशित कर रहा है, 2013 में कांग्रेस के पास 56 विधायक थे इसमें से 26 विधायक हार गए थे, जानकारी प्राप्त कर रहे हैं कोई सर्वे नहीं है, कांग्रेस पार्टी के लिए क्षेत्र के लोग ही सबसे बड़ा सर्वे है, BJP के कहने पर फ़र्ज़ी सर्वे किया जा रहा है, ये बिलकुल झूठ है।
[dgv_vimeo_video id=”715531623″]
