टाइगर के शिकार पर निकली कांग्रेस,कहा-“अगर टाइगर हो तो अब तक आस्तीन में क्यों थे”

टाइगर के शिकार पर निकली कांग्रेस,कहा-“अगर टाइगर हो तो अब तक आस्तीन में क्यों थे”

भोपाल| ‘टाइगर स्टेट’ (Tiger state) मध्यप्रदेश में इन दिनों सियासत में ‘टाइगर-वॉर’ (Tiger war) चल रही है। बीजेपी (bjp) में दो-दो टाइगर्स को लेकर अब कांग्रेस (congress) इनके शिकार पर निकल पड़ी है। इसी कड़ी में कमलनाथ (kamalnath) सरकार में वन मंत्री रहे उमंग सिंघार (umang singhar) ने तंज किया है कि ‘अगर टाइगर थे तो अब तक आस्तीन में क्यों थे।’

दरअसल विधानसभा चुनाव में हार के बाद शिवराज सिंह चौहान (Shivraj SIngh Chauhan) का एक डायलॉग अक्सर सुनने को मिलता था कि ‘टाइगर अभी ज़िंदा है’ (Tiger Abhi Zinda Hai) लेकिन अब ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने भी खुद को टाइगर बताकर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। तो जहां बीजेपी में ये सवाल खड़ा हो गया है कि अब असली टाइगर कौन है वहीं कांग्रेस इस मौके को बिल्कुल नहीं छोड़ रही। इस टाइगर वॉर में उमंग सिंघार ने ट्वीट कर कहा है कि अगर टाइगर थे तो अब तक आस्तीन में क्यों थे।

बता दें कि गुरूवार को शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि टाइगर अभी जिंदा है। उन्होने कहा था कि ये सिर्फ मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है बल्कि जनसेवकों की टीम का गठन हुआ है। मंत्रिमंडल का गठन केवल त्योहार की तरह नहीं मानना चाहिए बल्कि जिमेदारी से लेना चाहिए। एक एक जनसेवक प्रथम जनसेवक शिवराज जी के नेतृत्व में मप्र की जनता के लिए समर्पित होकर काम करेंगे। अब मैं देख रहा हूं कि पिछले दो महीने से ये लोग (कांग्रेस) लोग चरित्र को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं इन्हें कहना चाहता हूं कि टाइगर अभी जिंदा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews