धीरेंद्र शास्त्री को ‘उचक्का’ कहने पर भड़का संस्कृति बचाओ मंच, मुकेश नायक का मुंह काला करने वाले को इनाम देने की कर दी घोषणा

हिंदूवादी नेता ने घोषणा की कि जो कोई भी व्यक्ति मुकेश नायक का मुंह काला करेगा उसे वे 100 रुपये की इनाम देंगे, 100 रुपये के इनाम का स्पष्टीकरण देते हुए उन्होंने कहा - इनाम भी हैसियत देखकर दिया जाता है, इनके लिए इतना ही पर्याप्त है।
Pandit Dhirendra Shastri

Dhirendra Shastri Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को उचक्का बताकर कांग्रेस में मीडिया प्रभारी पूर्व मंत्री वरिष्ठ नेता मुकेश नायक बुरे फंस गए हैं, उनके इस बयान पर हिंदूवादी संगठन संस्कृति बचाओ मंच भड़क गया है और मंच ने मुकेश नायक का मुंह काला करने वाले व्यक्ति को इनाम देने की घोषणा भी कर दी है। 

 सनातन धर्म के लिए मुखर होकर बोलने वाले और हिन्दू राष्ट्र बनाने की पुरजोर मांग करने वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर अमर्यादित टिप्पणी कर कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने हिन्दू संगठनों को आक्रोशित कर दिया है, मीडिया से बात करते हुए मुकेश नायक ने कल मंगलवार को कहा कि धीरेंद्र शास्त्री को सनातन धर्म के बारे में कुछ मालूम ही नहीं है वो जो भागवत कह रहे हैं वो बचकानी है बुन्देलखंडी में उसे उचक्का कहते हैं।

इतना ही नहीं कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने खुद को अध्यात्मिक व्यक्ति बताते हुए कहा- मैं चुनौती देता हूँ धीरेंद्र शास्त्री को कि वे मुझसे राम चरित मानस, भागवत, गीता, वैदिक वांग्मय पर शास्त्रार्थ कर लें यदि वो मेरे प्रश्नों का उत्तर दे देंगे तो मैं उस मंच पर सिर मुंडवा लूँगा अथवा वो मुंडवा ले। उन्होंने कहा छोटी मोटी सिद्धि सामने रखकर, पर्चे लिखकर लोगों की आँखों में धूल झोंकते हैं धार्मिक आस्था का दोहन करते हैं धर्म को राजनीति का औजार बनाते हैं और साम्प्रदायिकता को बढ़ावा दे रहे हैं।

मुकेश नायक को संस्कृति बचाओ मंच की चेतावनी 

मुकेश नायक की इस टिप्पणी पर संस्कृति बचाओ मंच के संयोजक चंद्रशेखर तिवारी ने कड़ी नाराजगी जताई है, उन्होंने वीडियो सन्देश जारी कर कहा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सनातन धर्म के पथवाहक है, हमारे पूजनीय है उनके खिलाफ मुकेश नायक ने जिस तरह से अशोभनीय टिप्पणी की है मंच इसकी कड़ी निंदा करता है, और चेतावनी देता है कि सनातन धर्म संतों और धर्म गुरुओं पर सोच समझकर टिप्पणी करें।

मुंह काला करने वाले की मिलेगा 100 रुपये का इनाम 

आक्रोशित हिंदूवादी नेता ने इस मौके पर घोषणा की कि जो कोई भी व्यक्ति मुकेश नायक का मुंह काला करेगा उसे वे 100 रुपये की इनाम देंगे, 100 रुपये के इनाम का स्पष्टीकरण देते हुए उन्होंने कहा – इनाम भी हैसियत देखकर दिया जाता है, इनके लिए इतना ही पर्याप्त है लेकिन जो कोई ऐसा करेगा संस्कृति बचाओ मंच उस व्यक्ति को 100 रुपये इनाम देने के साथ मंचों से उसका सम्मान करेगा ।

धीरेंद्र शास्त्री के लिए ये कहा था मुकेश नायक ने  

[dgv_vimeo_video id=”1058158332″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews