राज्य सरकार द्वारा प्रवासी श्रमिकों के लिए आयोग के गठन पर कांग्रेस नेता ने कही यह बात

राज्य सरकार द्वारा प्रवासी श्रमिकों के लिए आयोग के गठन पर कांग्रेस नेता ने कही यह बात

भोपाल। कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के बाद वापस मध्य प्रदेश लौटे प्रवासी श्रमिकों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार की तरफ से इन प्रवासी मजदूरों के लिए आयोग का गठन किया गया है। इसी के साथ मप्र श्रमिकों के लिए आयोग बनाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। श्रमिक आयोग का जिम्मेदारी पृंजीकृत हुए 6 लाख मजदूरों को रोजगार देना और उनके कल्याण के लिए काम करना होगा। आयोग के एक अध्यक्ष और दो सदस्य होंगे, जिनका कार्यकाल दो साल का होगा।

राज्य सरकार द्वारा श्रमिक आयोग का गठन किए जाने पर मप्र के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि भले ही सरकार प्रवासी मजदूर आयोग का गठन ले लेकिन सच यह है कि आज भी मजदूर दर- दर भटक रहे हैं और फिलहाल इन्हें रोजगार मिलने के कोई आसार नहीं है। सरकार पर निशाना साधते हुए पीसी शर्मा ने कहा कि कोरोना के मोर्चे पर सरकार का अब तक कंट्रोल नहीं है। कर्मचारियों को नौकरी से निकला जा रहा है, हम इसकी निंदा करते हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार को सभी कर्मचारियों को वापस लेना चाहिए, आउटसोर्स कर्मचारियों को निकालने का काम बदले की भावना से किया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews