भोपाल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक संपन्न, एक लाइन का प्रस्ताव पारित ‘दिल्ली में होगा नेता प्रतिपक्ष का फैसला’

Congress Legislature Party meeting

Congress Legislature Party meeting : मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व मुख्यमंत्री  दिग्विजय सिंह, स्क्रीनिंग कमटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह समेत कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समस्त विधायकों ने भाग लिया। लेकिन इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ शामिल नहीं हुए। बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें कहा गया कि विधायक दल के नेता का चयन केंद्रीय नेतृत्व द्वारा किया जाएगा।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद आज विधायक दल की पहली बैठक पीसीसी में आयोजित की गई। यहां रणदीप सिंह सुरजेवाला और जितेंद्र सिंह ने विधायकों से वन टू वन बात की। कमलनाथ इस बैठक नें नहीं आ पाए और बताया गया कि छिंदवाड़ा में उनके पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के कारण वो इसमें शामिल नहीं हुए हैं।

दिल्ली में होगा अगले नेता प्रतिपक्ष के नाम का निर्णय

प्रदेश में अगला नेता प्रतिपक्ष कौन होगा, पार्टी ने इसका फैसला केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ा है। इसे लेकर विधायक दल की बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया गया कि विधायक दल के नेता का चुनाव केंद्रीय नेतृत्व करेगा। हालांकि चर्चा है कि ओबीसी सीएम बनाए जाने के बाद का कांग्रेस भी पिछड़ा वर्ग या आदिवासी चेहरे को चुन सकती है। वहीं कई वरिष्ठ नाम भी चर्चाओं में हैं। बहरहाल, अब ये फैसला दिल्ली से होगा और उम्मीद है जल्द ही इसपर निर्णय ले लिया जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews