कांग्रेस ने बीजेपी पर उठाए सवाल ‘चाल, चरित्र और चेहरे की बात करने वाले पहले अपने नेताओं को देखे’

कांग्रेस ने बीजेपी पर उठाए सवाल ‘चाल, चरित्र और चेहरे की बात करने वाले पहले अपने नेताओं को देखे’

Sangeeta Sharma questions BJP : कांग्रेस मीडिया विभाग उपाध्यक्ष संगीता शर्मा ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को घोषणा मशीन बताते हुए कहा है कि उन्होने हमारे मध्यप्रदेश को 18 साल पीछे धकेल दिया है और प्रदेश की जनता को कर्ज में डुबो दिया है। उन्होने कहा कि हमारे मध्यप्रदेश को कमलनाथ जी जैसा मुख्यमंत्री चाहिए जो हमें 5 साल में 25 साल आगे ले जाने का विज़न रखते हो।

संगीता शर्मा ने कहा कि चाल, चरित्र और चेहरे की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी सबसे पहले अपने मध्य प्रदेश के भाजपा नेताओं को देखें।  बैतूल में भाजपा नेता रमेश गुल्हने ने 14 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। वहीं दूसरी तरफ सागर में भाजपा नेता मिश्री चंद्र गुप्ता द्वारा चुनावी रंजिश को लेकर एक युवक की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। इस सोच और इस विचारधारा के साथ यदि भाजपा के नेता इस तरह के दुष्कर्म करेंगे, हत्याएं करेंगे तो मुझे नहीं लगता है कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को ज्यादा दिन रहना चाहिए। उन्होने कहा कि मैं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से पूछना चाहती हूं कि इन भाजपा नेताओं के घर बुल्डोजर कब चलेगा, कब इन मासूम बच्चियों को न्याय मिलेगा और कब हमारे मध्यप्रदेश की बेटियां सुरक्षित होंगी।

उन्होने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘भाजपा नेताओं से भी सुरक्षित नहीं है मध्यप्रदेश की बेटियां और सीएम शिवराज कहते हैं”बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ” मामाजी पहले अपने भाजपा नेताओं से तो बेटियों को बचाओ! बैतूल में 12 साल की मासूम बच्ची के साथ भाजपा नेता रमेश गुल्हाने ने दुष्कर्म किया और फरार हो गया। अब देखना होगा भाजपा सरकार। इस भाजपा नेता को कब गिरफ्तार करेगी और क्या कार्यवाही करेगी? या पूर्व के मामलों की तरह अपने नेताओं के कुकर्मों को दबाने का प्रयास करेगी?’

[dgv_vimeo_video id=”786178421″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews