मनोज मुंतशिर के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता की चुटकी, कहा ‘विदेश मंत्री की पत्नी और बच्चों का अपमान’

मनोज मुंतशिर के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता की चुटकी, कहा ‘विदेश मंत्री की पत्नी और बच्चों का अपमान’

Congress on Manoj Muntashir statement : कवि और पटकथा लेखक मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) के बयान पर बवाल हो गया है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर उनकी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस उनपर हमलावर है। अब मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने पलटवार करते हुए कहा है कि ये बयान भाजपा के विदेश मंत्री एस जयशंकर की जापानी पत्नी और उनके बच्चों का अपमान है।

बता दें कि विदेश मंत्री एस. जयशकर (S. Jaishankar) की दूसरी शादी जापान में जन्मी क्योको सोमेकावा (Kyoko Somekawa) के साथ हुई है। शादी के बाद क्योको ने हिंदू धर्म अपना लिया और उनके तीन बच्चे हैं जिनका नाम ध्रुव, अर्जुन और मेधा है। ऐसे में भोपाल में दिए गए मनोज मुंतशिर के बयान पर चुटकी लेते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा है कि ‘मनोज मुंतशिर ने भाजपा के विदेश मंत्री एस जयशंकर जी की जापानी पत्नी और उनके बच्चों का अपमान किया है। जयशंकर जी से माफी मांगिए मनोज जी।’

मनोज मुंतशिर ने भोपाल के रविंद्र भवन में कहा था कि ‘विदेशी माता से पैदा हुआ पुत्र कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता। सवाल डीएनए का है।’ उन्होने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत दुनिया में एक अकेला देश है जहां देशभक्ति सिखानी नहीं पड़ती, इसे हम डीएनए में लेकर पैदा होते हैं। अब इसी बयान को लेकर मिथुन अहिरवार ने उन्हें घेरे में ले लिया है और कहा है कि ये बयान विदेश मंत्री की पत्नी और बच्चों का अपमान है और इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। इस तरह अब मनोज मुंतशिर अपने ही बयान में उलझते नजर आ रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews