कांग्रेस प्रदेश सचिव मनीष चतुर्वेदी का हार्ट अटैक से निधन, पार्टी में शोक लहर, कमलनाथ ने जताया दुख

कांग्रेस प्रदेश सचिव मनीष चतुर्वेदी का हार्ट अटैक से निधन, पार्टी में शोक लहर, कमलनाथ ने जताया दुख

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के सतना जिले से बडी खबर मिल रही है। मैहर निवासी म.प्र. कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मनीष चतुर्वेदी (MP Congress Committee State Secretary Manish Chaturvedi) का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उनके निधन की खबर लगते ही कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ (Former Chief Minister and PCC Chief Kamal Nath) ने उनके निधन पर शोक जताया है।

कमलनाथ ने ट्वीट कर दुख जताया है। नाथ ने लिखा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री मनीष चतुर्वेदी के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ।परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। वही पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक हर्ष यादव (Former minister and Congress MLA Harsh Yadav) ने लिखा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री मनीष चतुर्वेदी के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ।परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

बता दे कि इससे पहले रायसेन जिले (Raisen District) में सागर के बीजेपी नेता तेज सिंह राजपूत (BJP leader Tej Singh Rajput) की सड़क हादसे में मौत हो गई। देर रात बीजेपी नेता की स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई थी, जिसमें उनकी मौत हो गई । राजपूत के निधन से बीजेपी में शोक लहर दौड़ गई है। बीजेपी के बड़े नेताओं ने निधन पर दुख जताया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews