बीजेपी सांसद रेखा शर्मा के अल्जीरिया में गाना गाने पर कांग्रेस हमलावर, उमंग सिंघार ने पूछा ‘ यह आतंकवाद पर कूटनीतिक यात्रा है या विदेश में सैर-सपाटा’

कांग्रेस ने इसे असंवेदनशीलता और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार बताया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि छब्बीस निर्दोष परिवारों के आंसू अभी सूखे भी नहीं हैं और बीजेपी सांसद विदेश में अंताक्षरी खेल रही हैं।
Umang Singhar

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के विदेश दौरे को लेकर राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बीजेपी सांसद रेखा शर्मा के एक वायरल वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें वो अल्जीरिया में आयोजित एक आधिकारिक रात्रिभोज के दौरान गाना गुनगुनाती नजर आ रही हैं।

बता दें कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर घेरने के लिए एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया जैसे देशों में भेजा था। इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल रेखा शर्मा का अल्जीरिया में गाना गाने का वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष ने इसे गैर-जिम्मेदाराना और असंवेदनशील करार दिया है।

बीजेपी सांसद ने गाया गाना

भारत के सांसदों का एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विदेश यात्रा पर है। उसी दौरान अल्जीरिया दौरे के दौरान भाजपा सांसद रेखा शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वे अल्जीरियाई सांसदों के साथ एक आधिकारिक रात्रिभोज में गाना गाते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को लेकर राजनीतिक हलकों में बवाल मच गया है।

उमंग सिंघार ने सरकार से किए सवाल

उमंग सिंघार ने इसकी कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि ‘“ऑपरेशन सिंदूर” पर विदेश दौरे पर गई सांसदों की टीम अल्जीरिया पहुंची। वहां अल्जीरियाई सांसदों द्वारा आयोजित आधिकारिक रात्रिभोज में भाजपा सांसद रेखा शर्मा ने गाना गाया। 26 निर्दोष परिवारों के आंसू अभी सूखे भी नहीं हैं, और सांसद विदेश में अंताक्षरी खेल रही हैं! यह आतंकवाद पर कूटनीतिक यात्रा है या विदेश में सैर-सपाटा? दुनिया को हम क्या संदेश देना चाह रहे हैं?’ इस तरह कांग्रेस ने बीजेपी को गाना गाने के मुद्दे पर घेरते हुए सरकार की संवेदनशीलता पर सवाल उठाए हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews