
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक शाह (IAS Ashok Shah) के बयान पर बवाल खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। न सिर्फ कांग्रेस, बल्कि बीजेपी के भी कई नेता मंत्री उनके खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं। इस मामले पर एक बार फिर कांग्रेस ने अपना विरोध जताया है और सीधे अशोक शाह को पत्र लिखकर कुछ सवाल पूछे हैं। इसी से साथ उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को भी कहा है।
सहारपुर में एक बदमाश मां की गोद से बच्चा छीनकर हुआ फरार, घटना CCTV कैमरे में हुई कैद; जांच में जुटी पुलिस
कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष संगीता शर्मा ने ये पत्र अशोक शाह के नाम लिखा है जिसमें कुछ सवाल किए गए हैं। उन्होने पूछा है कि –
- क्या लड़कियां लड़कों की अपेक्षा पीछे रह जाती हैं।
- क्या लड़कियों का लड़कों के मुकाबले मस्तिष्क का विकास कम होता है।
- क्या कोई आंकड़ा है कि बेटा और बेटी में दूध पिलाने का अलग अलग प्रतिशत कितना है।
- क्या मां बेटी को दूध पिलाना भूल जाती है। इसका कोई रिसर्च है। भूलने का डेटा कहां से आया।
- क्या मां बेटों के सारा दूध पिला देती है, इसका कोई आधार है।
- यदि 6 महीने तक बची हुई 85 प्रतिशत बेटियों को दूध ही नहीं मिला तो जीवित कैसे रहीं। क्या इसका कोई रिसर्च है।
- ऐसे में क्यों आपने देश की सभी मां के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला बयान देकर अपमानित किया।
बता दें कि महिलाओं में स्तनपान (breastfeeding) की बढ़ोत्तरी के पीछे सरकार की एक योजना का हवाला देते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक शाह (Ashok Shah) ने एक बयान दिया था। महिला बाल विकास विभाग के लाड़ली लक्ष्मी योजना 2 (Ladli Laxmi Yojana 2) कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। इसी कार्यक्रम में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक शाह ने कहा कि दरअसल मध्यप्रदेश में अपनी बेटियों को दूध पिलाने वाली मांओं की संख्या काफी कम थी। जो अब योजना प्रारंभ होने के बाद बढ़ गई हैं। उन्होने कहा कि साल 2005 में सिर्फ 15 प्रतिशत माएं अपनी बेटियों को दूध पिलाती थीं और योजना के बाद आज ये आंकड़ा 42 प्रतिशत हो गया है। इस बयान को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने समान रूप से विरोध किया है और लगातार अशोक शाह से माफी मांगने और उनपर कार्रवाई की जाने की मांग उठ रही है।

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

