
भोपाल
अखिल भारतीय किसान सभा ने 10 जून को देशव्यापी प्रदर्शन कर केंद्र सरकार द्वारा जारी किये गए तीन किसान विरोधी-जन विरोधी अध्यादेशों की प्रतियां जलाने का आह्वान किया है।
सभा का कहना है कि 3 जून को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक ने कृषि उत्पाद व्यापार एवं वाणिज्य (प्रोत्साहन एवं सहूलियत सरलीकरण) अध्यादेश 2020 तथा किसान (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) मूल्य वादा तथा खेती सेवा अध्यादेश 2020 जारी कर कृषि व्यापार की बड़ी कंपनियों तथा बड़े आढ़तियों के लिए किसान की लूट का रास्ता साफ़ कर दिया है। इस तरह सरकार न केवल खाद्यान्न तथा कृषि उपज खरीदी से लगभग पूरी तरह बाहर हो गयी है बल्कि न्यूनतम समर्थन मूल्य की बची खुची संभावनाएं भी चौपट कर दी हैं। वहीं ठेका खेती को छूट अलग से दे दी गयी है। इससे पहले मोदी सरकार आवश्यक वस्तु अधिनियम को समाप्त कर सारे प्रतिबंध पहले ही उठा चुकी थी। जिससे न केवल कालाबाजारी और जमाखोरी जायज हो जाएगी बल्कि नागरिकों की खाद्यान्न सुरक्षा भी संकट में पड़ जाएगी।
अखिल भारतीय किसान सभा ने इन तीनो अध्यादेशों की प्रतियां जलाने का आह्वान किया है। देशभर के किसान 10 जून को इन प्रतियों को जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

