मप्र में फिर कोरोना ब्लास्ट, 735 नए पॉजिटिव, 20 हजार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

मप्र में फिर कोरोना ब्लास्ट, 735 नए पॉजिटिव, 20 हजार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) बेकाबू होता जा रहा है| कई जिलों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है| प्रदेश में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है| पिछले 24 घंटे में 735 नए पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है| राज्य में अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 20 हजार के पार हो गया है|

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 12599 सैंपल की जांच की गई जिनमें से 62 रिजेक्ट हो गए। 11864 नेगेटिव और 735 पॉजिटिव मिले हैं। इन्हे मिलकर प्रदेश में कुल संक्रमितों की स्नाख्या 20378 हो गई है।

पिछले 24 घंटे में 7 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है| प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 689 हो गई है। 219 मरीजों को डिस्चार्ज किये गए| अब तक 14127 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं| प्रदेश में अब 5562 कोरोना के एक्टिव केस हैं| कोरोना के आंकड़ों पर गौर करें तो सबसे अधिक इंदौर में 136, ग्वालियर 121, भोपाल 66, जबलपुर 50, मुरैना 45 नए मामले सामने आये हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews