कोरोना असर: 1 अप्रैल से नही शुरु होगा सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र

कोरोना असर: 1 अप्रैल से नही शुरु होगा सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र

भोपाल।
इस समय पूरी दुनिया कोरोना के संकट से जूझ रही है। कोरोना वायरस के लगातार सामने आते मामलों के बीच देशभर को लॉकडाउन (21 Days Lockdown) कर दिया गया है। कोरोना के अब तक देश में 500 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और 11 लोगों की मौत हो चुकी है। वही एमपी में भी संक्रमित मरीजों की संख्या 14 हो गई है। ऐसे में मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र 01 अप्रैल से शुरु नही हो पाएगा।

संभावना जताई जा रही है कि 15 जून से स्कूल खुल सकते है। मौजूदा हालात के कारण 05 वी, 08 वी, 10 वी और 12 वी तक की परीक्षायें स्थगित कर दी गई। राज्य शिक्षा केन्द्र ने भी कक्षा चौथी छटवी आठवी की परीक्षा की रद्द कर दी है। वही स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 9 वी और 11 वी के परीक्षा परिणाम ऑनलाइन घोषित किए है। 20 मार्च से शुरू होने वाला कक्षा 10 वी 12 वी का मूल्यांकन शुरू नही हुआ है।ऐसे में नया शैक्षणिक सत्र 01 अप्रैल से शुरु नही होने की संभावना है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews