भोपाल में जारी है कोरोना का कहर, आज मिले 162 नए कोरोना संक्रमित

कृषि मंत्री

डेस्क रिपोर्ट, भोपाल। राजधानी में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) तेजी से बढ़ रहा है। अगर संक्रमण की रफ्तार में कमी नहीं हुई तो भोपाल (Bhopal) प्रदेश का सबसे ज्यादा संक्रमितों वाला शहर बन जाएगा। फिलहाल इंदौर (Indore) में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज है। इधर शहर में बुधवार को कोरोना फिर से एक बड़ा ब्लास्ट हुआ है। आज भोपाल में कोरोना के 162 नए पॉजिटिव मरीज मिले। भोपाल में अब संक्रमण का आंकड़ा बढ़ कर 9778 हो गया है। अब तक 7855 लोगो कोरोना को मात देकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके है। भोपाल में अब कुल 1545 एक्टिव केस बचे है। वहीं अब तक 266 लोग कोरोना से अपनी जान गवां चुके है।

यहां मिले पॉजिटिव मरीज
एसबीआइ बैंक हेड ऑफिस से 5 लोग कोरोना संक्रमित निकले। Eme सेंटर से 5 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जीएमसी से 4 डॉक्टर सहित सीटीवीएस डिपार्टमेंट से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गोविंदपुरा थाने से एक जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ऊर्जा विकास निगम से एक व्यक्ति संक्रमित निकला। प्रोफेसर कालोनी से 4 लोग कोरोना संक्रमित निकले। चार इमली से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आकाश गंगा कालोनी शाहपुरा से एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित निकले। राहुल नगर टीटीनगर से 5 लोग संक्रमित निकले। जहांगीराबाद से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जेल कालोनी करोंद से 2 लोग संक्रमित निकले। पुलिस लाइंस भोपाल से 2 लोग संक्रमित निकले। आइसर क्वारेंटाइन सेंटर से 7 लोग संक्रमित निकले। अरेरा कालोनी से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews