कोविड सेंटर में कोरोना मरीज और डॉक्टर ने मिलकर गाया गाना, देखिये Video

कोविड सेंटर में कोरोना मरीज और डॉक्टर ने मिलकर गाया गाना, देखिये Video

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना (corona) महामारी ने सारी दुनिया को दहशत में डाला हुआ है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ है। प्रदेश में लगातार पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं और कोविड सेंटर्स (covid center) में भी लगातार मरीजों की तादाद बढ़ रही है। डॉक्टर लगातार कह रहे हैं कि अच्छी इम्यूनिटी से कोरोना को हराने में मदद मिलेगी। अच्छी इम्यूनिटी के लिये और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए शरीर के साथ मन का भी स्वस्थ रहना जरूरी है। इसीलिए कोविड सेंटर्स में डॉक्टरों के साथ मनोचिकित्सकों की भी ड्यूटी लगाई जा रही है, ताकि वो लोगों का मनोबल बढ़ा सकें और उनमें सकारात्मक सोच पैदा कर सकें।

भोपाल के ऐसे ही एक कोविड सेंटर में सुंदर नजारा देखने को मिला जब एक कोरोना पेशेंट जो पुलिस महकमे में हैं, ने मनोचिकित्सक के साथ मिलकर गिटार पर गाना गाया। राजधानी के शासकीय होम्योपैथिक कॉलेज में बने कोविड सेंटर में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर राहुल शर्मा अप्रैल से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे अब तक 2000 से ज्यादा लोगों की मानसिक जांच और काउंसलिंग कर चुके हैं। इसी दौरान मरीजों के साथ उनके दोस्ताना संबंध भी बन जाते हैं और इसी की एक बागनी देखने को मिली जब कोरोना मरीज और डॉक्टर राहुल मिलकर सुंदर नगमा गा रहे हैं। आप भी देखिये ये सुंदर वीडियो-

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews