Corona Update: एक जवान, 2 महिला सिपाही सहित 55 पॉजिटिव, 3100 के पार पहुंचा आंकड़ा

Corona Update: एक जवान, 2 महिला सिपाही सहित 55 पॉजिटिव, 3100 के पार पहुंचा आंकड़ा

भोपाल।

मध्य प्रदेश की राजधानी में संक्रमण का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन भोपाल में अा रहे नए मामले चिंता का विषय बने हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ सरकार की ओर से डोर टू डोर सर्वे जारी है। इस बीच बुधवार को राजधानी में 58 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इसे बाद प्रदेश में संक्रमित ओं की संख्या बढ़कर 3124 पहुंच गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि बुधवार को ही बच्चे संक्रमित मरीज ठीक होकर वापस अपने घर लौट गए हैं।

दरअसल बुधवार को आई पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट में राजधानी के इब्राहिमगंज के एक ही परिवार के 7 लोग संक्रमित बताया जा रहे हैं। इसके साथ ही सीआरपीएफ केंपस बागसेवनिया का 1 जवान भी संक्रमण की चपेट में है। इसके साथ ही 23 वीं बटालियन की 2 महिला सिपाही सहित अन्य लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।काेराेना कंट्राेल रूम के अफसराें ने बताया कि नए मरीज इब्राहिमगंज, मंगलवारा, कुम्हारपुरा, मैनिट, साकेत नगर, अन्ना नगर सहित अन्य क्षेत्राें में मिले हैं। डेडिकेटिड काेविड हाॅस्पिटल्स में भर्ती चार मरीजाें की बीते 24 घंटे में माैत हाे गई। इससे राजधानी में काेराेना से मरने वाले मरीजाें की संख्या 101 हाे गई है। वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सुनील अग्रवाल का कहना है की कोरोना को लेकर जो नई दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उसे देश के नौकरशाहों ने जारी किया है। इसमें डॉक्टरों की राय नहीं ली गई है।

दूसरी तरफ राजधानी में शिवराज सरकार की तरफ से डोर टू डोर सर्वे शुरू किया गया है। जहां मरीजों से पूछताछ की जा रही है एवं उनमें किसी भी तरह की परेशानी नजर आने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। इसके साथ ही राजधानी में अब तक 2130 संक्रमित मरीज ने कोरोना से जंग जीत ली है। जबकि 936 संक्रमित मरीजों का इलाज अभी राजधानी में चल रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews