कोरोना वायरस : माध्यमिक शिक्षा मंडल की सभी परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित

कोरोना वायरस : माध्यमिक शिक्षा मंडल की सभी परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित

भोपाल।

देश भर में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है इस का असर अब परीक्षाओं पे भी पड़ रहा है। देश भर में कई जगह कॉलेज औऱ स्कूल की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। भारत में अब तक कोरोना वायरस 197 लोग प्रभावित पाए गए है। इसी को ध्यान में रखकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडीरी की परीक्षाए 31 मार्च तक स्थगितकर दी हैं। यह आदेश आज स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव सुधीर कुमार कोचर ने जारी किया है।

इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मूल्यांकन कार्य को भी 31 मार्च तक रोक दिया है। साथ में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रश्न पत्रों के बंडल और गोपनीय सामग्री को थानों में सुरक्षित रखने के निर्देश भी जारी किए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews