शिवराज सरकार पर Corona का कहर, अब मंत्री रामखेलावन पटेल निकले पॉजिटिव

शिवराज सरकार पर Corona का कहर, अब मंत्री रामखेलावन पटेल निकले पॉजिटिव

भोपाल।
एक तरफ मध्यप्रदेश में कोरोना का आंकड़ा 29 हजार के पार हो गया है वही दूसरी तरफ मंत्री- विधायक तेजी से कोरोना की चपेट में आ रहे है। अब शिवराज सरकार में मंत्री रामखेलावन पटेल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। देर रात तुलसी सिलावट औऱ उनकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वही मुख्यमंत्री शिवराज और मंत्री अरविंद भदौरिया संक्रमित है और दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है।

दरअसल, मध्य प्रदेश में एक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक ,घुमक्कड़ जनजाति स्वतंत्र प्रभार एवं पंचायत राज्यमंत्री  रामखेलावन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे सतना अमरपाटन से विधायक हैं और फिलहाल वे भोपाल में नवीन पारिवारिक परिसर स्थित एमएलए रेस्ट हाउस में रहते हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, वहीं उनके परिवार और स्टॉफ के भी सैंपल लिए गए हैं। वे सीएम के साथ वन टू वन और कैबिनेट बैठक में भी शामिल हुए थे।

इसके पहले मंगलवार को जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट औऱ उनकी पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। तुलसी सिलाटव भी सीएम शिवराज सिंह चौहान के संपर्क में आए थे। इसी के साथ मध्यप्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सुहास भगत और भोपाल संभाग संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सुहास भगत सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ राज्यपाल लालजी टंडन की अन्येष्टि में भोपाल से लखनऊ गए थे। सीएम शिवराज के साथ विशेष विमान से कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आई थी।

अबतक कई हो चुके है संक्रमित

प्रदेश में शिवराज और पटेल के अलावा कई विधायक और नेता कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी, धार विधायक नीना वर्मा, जावद से विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, जबलपुर से विधायक लखन घनघोरिया, सिरमौर से विधायक दिव्यराज सिंह और टीकमगढ़ के विधायक राकेश, अरविंद भदौरिया, संगठन महामंत्री सुहास भगत, तुलसी सिलावट, भाजपा विधायक ठाकुरदास नागवंशी के नाम शामिल हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews