Coronavirus In MP: अब पूर्व बीजेपी विधायक जीतू जिराती पॉजिटिव, Tweet कर दी जानकारी

Coronavirus In MP: अब पूर्व बीजेपी विधायक जीतू जिराती पॉजिटिव, Tweet कर दी जानकारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
एमपी (MP) में कोरोना (Corona) का तांडव जारी है, संक्रमितों का आंकड़ा 42 हजार के पार पहुंच गया है और अबतक 1000 से ज्यादा की मौत हो चुकी है। वही आम आदमी के बाद नेताओं चपेट में आने का सिलसिला तेजी से जारी है।खास करके बीजेपी नेता इसके शिकार हो रहे है। अब बीजेपी के पूर्व विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती (Former BJP MLA and State Vice President Jeetu Jirati) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जीतू ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।जीतू ने ट्वीट कर लिखा है कि मुझे एक-दो दिन से जुकाम व बुखार था,टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट #Covid_19 पॉज़िटिव आई है। मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं ,वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें ओर मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारन्टीन में चले जाएँ।

वही जीतू ने बयान जारी कर कहा है कि गुरुवार को कोरोना सैम्पल दिया था जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव बताई गई है।पिछले 7 दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आए हों वे सतर्क रहें। अगले 5 दिन तक कोई लक्षण दिखते हैं तो अपना सेम्पल देकर जांच कराएं। मैं स्वस्थ्य हूँ। पूर्ण रूप से नेगेटिव आने तक मोबाइल का इस्तेमाल कम करूंगा। बहुत जरूरी होने पर ही कॉल या मैसेज करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews