भोपाल के मिसरोद में आग लगने से जिंदा जला दंपति, जांच में जुटी पुलिस

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों की शादी तीन साल पहले हुई थी, लेकिन बच्चा न होने के कारण उन्हें परिवार से ताने सुनने पड़ते थे। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।
Bhopal News

Bhopal News : राजधानी भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जब एक दंपति की आग से जलकर संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस थाने में दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। साथ ही पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

दरअसल, मामला मिसरोद थाना क्षेत्र का है। जब जाट खेड़ी इलाके से यह दर्दनाक घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान सतीश बिराडे और आम्रपाली बिराडे के रूप में की गई है।

3 साल पहले हुई थी शादी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों की शादी तीन साल पहले हुई थी, लेकिन बच्चा न होने के कारण उन्हें परिवार से ताने सुनने पड़ते थे। दोनों  घटना की जानकारी सुबह करीब 5 बजे घर से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने परिवार को दी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को बताया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। साथ ही फोरेंसिक टीम द्वारा मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

थाना प्रभारी ने दी ये जानकारी

थाना प्रभारी मिसरोद मनीष राज भदोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल से किसी भी प्रकार का कोई सामान जब्त नहीं हुआ है। आग के कारण आसपास रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका है। फिलहाल, टीम द्वारा हर पहलुओं पर जांच की जा रही है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

[dgv_vimeo_video id=”1029909683″]

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews