
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कलियासोत डैम में एक प्रेमी युगल ने छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। गोताखोरों ने दोनों के शव निकाले हैं। उन्हें मौके से एक सोसाइड नोट (Suicide note) भी मिला जिसे गोताखोरों ने पुलिस के हवाले कर दिया है।
ये भी देखिये – अवैध शराब के परिवहन कर्ताओं के विरूद्ध अभियान, पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार
ये थाना चूनाभट्टी क्षेत्र का मामला है और प्रथम दृष्टया इसे प्रेम में खुदकुशी का मामला माना जा रहा है। अभी तक दोनों की शिनाख्त नहीं हुई है। मौके पर पहुँची पुलिस मामले की जांच कर रही है। डैम में शव मिलने के बाद आसपास हड़कंप मच गया। पुलिस आसपास के इलाकों में उनकी शिनाख्त के लिए पूछताछ कर रही है। युवक युवती की उम्र 25 से 30 के बीच बताई जा रही है। Updating…
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →

