शिकंजा: पिछली कमलनाथ सरकार पर घोटाले के गंभीर आरोप, जांच के आदेश

शिकंजा: पिछली कमलनाथ सरकार पर घोटाले के गंभीर आरोप, जांच के आदेश

भोपाल।
राज्यसभा (RajyaSabha) और उपचुनावों (By-Election) से पहले प्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj Sarkar) ने पिछली कमलनाथ सरकार (Kamalnath Sarkar) पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। कृषि मंत्री कमल पटेल (Agriculture Minister Kamal Patel) ने कमलनाथ सरकार में हुए वेयर हाउस घोटाले (Ware house scam) पर जांच के निर्देश दिए है।मंत्री ने निर्देश दिए है कि कृषि और सहकारिता विभाग (Department of Agriculture and Cooperation) के अधिकारी एक टीम बनाकर इसकी जांच करें।

कृषि मंत्री कमल पटेल का आरोप है कि पूर्व की कमलनाथ सरकार में प्राइवेट वेयर हाउस को खरीद केन्द्र बनाया गया था। प्राइवेट वेयर हाउस को लाभ पहुंचाया गया है, इसमें जमकर कमीशनखोरी हुई है ।यह घोटाला अपने चहेतों के लिए तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने किया था। मंत्री कमल पटेल ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हक़ के पैसे पर डाका डालने वाले पूर्व कमलनाथ सरकार के राज में चले इस रैकेट में सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को जेल पहुंचाया जाएगा।

12 बजे कृषिमंत्री ने बुलाई PC

इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल अपने रिवेरा टाउन स्थित निवास पर आज दोपहर 12 बजे पीसी बुलाई है। इसमें वे इस घोटाले के बारे में जानकारी देंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews