
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने 22 अक्टूबर दीपावली से पहले वेतन व पेंशन भुगतान करने की मांग की है। इसे लेकर उन्होने वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा को ज्ञापन सौंपा। इनकी मांग है कि 4% महंगाई भत्ता एवं 10% महंगाई राहत के आदेश जारी कर दीपावली से पहले प्रदेश के कर्मचारियों को वेतन पेंशन भुगतान किया जाए।
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा है कि केंद्र द्वारा घोषित जुलाई 2022 से 4% महंगाई भत्ता व पेंशनर्स के लिए 10% महंगाई राहत के आदेश दीपावली के त्यौहार से पहले जारी करें व 22 अक्टूबर 2022 से पहले कर्मचारियों को वेतन एवं पेंशनरों को पेंशन भुगतान किया जाए। इसे लेकर उन्होने जगदीश देवड़ा से मुलाकार की और ज्ञापन सौंपा। मामले में वित्त मंत्री ने द्वारा उचित कार्रवाई करने की बात कही है। इस अवसर पर तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अतुल मिश्रा, भोपाल जिला शाखा अध्यक्ष मोहन अय्यर, प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी, रत्नेश सोंधिया, प्रमोद रिछारिया, पेंशनर एसोसिएशन के संभागीय अध्यक्ष राजेश चौबे, प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेश प्रधान, निगम मंडल कर्मचारी संघ के अनिल बाजपेई, मनोहर सिंह आदि उपस्थित थे।
[dgv_vimeo_video id=”760200511″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

