DGP कैलाश मकवाना का कार्यकाल बढ़ा, अब इस तारीख तक रहेंगे पुलिस महानिदेशक, आदेश जारी

सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार डीजीपी पद के लिए न्यूनतम दो वर्ष का कार्यकाल निर्धारित किया गया है, इस आधार पर मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने DGP कैलाश मकवाना का कार्यकाल बढ़ाने का आदेश जारी किया है ।
DGP Kailash Makwana

Madhya Pradesh drug-free abhiyan

मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना (DGP MP Kailash Makwana) के कार्यकाल में एक साल की वृद्धि की गई है अब वे दिसंबर 2025 में रिटायर नहीं होंगे, वे दिसंबर 2026 तक पुलिस महानिदेशक के पद पर बने रहेंगे, प्रदेश के गृह मंत्रालय ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं।

मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने एक आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि 1989 के IPS अधिकारी कैलाश अधिवार्षिकी आयु 60 वर्ष पूरी होने के बावजूद 31 दिसंबर 2025 को रिटायर नहीं होंगे, गृह विभाग के मुताबिक 3 जुलाई 2024 को जारी आदेश में वर्ष 2025 में 60 वर्ष की अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने वाले 17  IPS अधिकारियों की  सेवानिवृति आदेश जारी किये गए थे जिसमें कैलाश मकवाना का भी नाम था क्योंकि वे 31 दिसंबर 2025 को 60 वर्ष के हो रहे हैं।

2026 तक DGP बने रहेंगे कैलाश मकवाना  

लेकिन सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के मुताबिक DGP का कार्यकाल दो वर्ष का निर्धारित किया गया है चूँकि कैलाश मकवाना को 1 दिसंबर 2024 से DGP बनाये जाने सम्बन्धी आदेश 23 नवम्बर 2024 को जारी किया गया है इसलिए 3 जुलाई 2024 को  2025 में सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों की सूची से उनका नाम हटाया जाता है, यानि नये आदेश के मुताबिक अब कैलाश मकवाना दिसंबर 2026 तक DGP बने रहेंगे।

MP गृह विभाग का आदेश जारी 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews