DGP कैलाश मकवाना ने सड़क हादसे में घायल बचपन के मित्र एएसआई सुरेश शाक्य से की मुलाकात, बाबा महाकाल से की जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना

एएसआई सुरेश शाक्य उर्फ हनुमान पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डीजीपी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और पुलिस विभाग की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
DGP Kailash Makwana

मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने अपने बचपन के मित्र और उज्जैन में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक सुरेश शाक्य उर्फ हनुमान से मुलाकात की..जो हाल ही में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डीजीपी ने अपने मित्र के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और पुलिस परिवार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

डीजीपी मकवाना ने भावुक होते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने दोस्त की कुशलता की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि ‘पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा है, श्री महाकाल बाबा जी उन्हें स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें’।

डीजीपी ने की घायल एएसआई से मुलाकात

डीजीपी कैलाश मकवाना ने सड़क दुर्घटना में घायल उज्जैन एएसआई सुरेश शाक्य उर्फ हनुमान से मुलाकात की और उनके हालचाल जानें। एएसआई शाक्य और डीजीपी मकवाना ने बचपन नें एक ही स्कूल में साथ पढ़ाई की है। उन्होंने कहा कि घायल पुलिस अधिकारी की मदद के लिए विभाग पूरी तरह उनके साथ है।

बचपन के मित्र की सलामती के लिए दुआ

उज्जैन में हुई इस मुलाकात के दौरान डीजीपी ने कहा कि ‘उज्जैन में पदस्थ ASI श्री सुरेश शाक्य उर्फ हनुमान मेरे साथ स्कूल में पढ़े हैं, बचपन के मित्र हैं, दुर्घटना एवं सिर में गंभीर चोट तथा सर्जरी की वजह से स्थिति चिंताजनक है। पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा है, श्री महाकाल बाबा जी उन्हें स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें’।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews