कांग्रेस में नेताओं के ही अलग-अलग गुट- मंत्री सारंग

कांग्रेस में नेताओं के ही अलग-अलग गुट- मंत्री सारंग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस पार्षद टिकट लिस्ट जारी होने के बाद दावेदारों के इस्तीफे और विरोध पर मंत्री सारंग ने तंज कसा है, उन्होंने कहा कि बयान कांग्रेस अनुशासनहीन पार्टी है किसी भी पार्टी में अनुशासन ऊपर से नीचे आता है कांग्रेस में अलग अलग गुट बंटे हुए है पार्टी में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के अलग-अलग गुट है तो उसका परिणाम ऐसा ही निकलेगा।

यह भी पढ़ें…. सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, अब इन सर्विसेस का नहीं कर सकेंगे इस्तेमाल, आदेश जारी

मंत्री सारंग ने विश्वास जताया है कि भोपाल सहित पूरे मध्यप्रदेश में बीजेपी जीतने वाली है सभी जगह महापौर बीजेपी के बनेंगे, वही कमलनाथ के नगरीय निकाय में विधायकों की जवाबदेही वाले बयान पर कहा राजनीति में कोटा हिसाब से काम नहीं चलता है कांग्रेस में टिकट अगर इस तरह से हुए है तो विधायकों अगली बार टिकट नहीं मिल पाएगा कांग्रेस बुरी तरह हारेगी। Wयही इन दिनों प्रदेश में पेट्रोल डीजल की किल्लत के मामले पर भी मंत्री सारंग ने साफ कर दिया कि आपूर्ति के लिए कलेक्टर्स को निर्देश दिए गए है, सरकार जनता के निराकरण के लिए काम करती है।

[dgv_vimeo_video id=”721673393″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews