दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान ‘युवक कांग्रेस चुनाव में किसी को नहीं देंगे समर्थन’, ‘सृजन अभियान’ में दलबदलुओं को दूर रखने का सुझाव

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यूथ कांग्रेस में ऐसे लोगों को समर्थन दिया जाना चाहिए जो बीजेपी के साथ न तो समझौता करें, न ही किसी तरह की गुटबाजी में शामिल हों। वहीं, सृजन अभियान को लेकर उन्होंने कहा कि उनके पास कई लोग पैरवी के लिए आ रहे हैं लेकिन वो इसमें पार्टी नहीं बनेंगे।
Digvijaya Singh

Digvijaya Singh

दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वे युवक कांग्रेस के चुनावों में किसी भी प्रकार से भाग नहीं लेंगे न ही किसी को अपना समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि लोग ऐसे युवाओं को समर्थन दें जो भाजपा से समझौता न करें और निष्पक्षता से बिना गुटबाजी के काम करें।

वहीं, कांग्रेस के सृजन अभियान को लेकर भी उन्होंने कहा कि मैं अपनी तरफ से कोई नाम नहीं दे रहा हूं। उन्होंने सुझाव दिया कि पदाधिकारी चयन करने के लिए जो मापदंड कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने तय किये हैं, उसका पूरी तरह से पालन होना चाहिए। इसी के साथ कहा कि ऐसे किसी व्यक्ति का चयन नहीं होना चाहिए जो किसी और पार्टी से कांग्रेस में आया हो और जिनके पाँच साल पूरे हो गए हैं उन्हें परिवर्तन के लायक मानना चाहिए।

यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान

मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस संगठन चुनाव बीस जून को होंगे। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट किया है कि वो किसी को भी अपना समर्थन नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वे युवक कांग्रेस के मसलों में किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं लेकिन ये ज़रूर कहना चाहते हैं कि ऐसे युवाओं को समर्थन दिया जाए जो बीजेपी के साथ समझौता न करें, बिना गुटबाजी के काम करें और बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ सकें।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सामने बहुत चुनौतियां हैं। हमारा संघर्ष का समय है और निडरता से लड़ाई लड़नी है।

सृजन अभियान को लेकर कही ये बात

इसी के साथ कांग्रेस के ‘सृजन अभियान’ को लेकर उन्होंने कहा है कि पूरे देश में कांग्रेस पार्टी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए पर्यवेक्षक भेज रही है और मध्यप्रदेश कांग्रेस ने भी पर्यवेक्षक भेजे हैं। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने उम्मीदवारों के लिए कुछ अर्हताएं तय की है और उसका पूरी तरह से पालन होना चाहिए। पूर्व सीएम ने सुझाव दिया कि उनमें ऐसा कोई व्यक्ति नहीं होना चाहिए जो दलबदल कर हाल ही में कांग्रेस में आया हो।साथ ही ऐसे लोग जिनके पाँच साल पूरे हो गए हों, उन्हें परिवर्तन के लायक माना जाना चाहिए। उन्होंने साफ कहा है कि वे न तो किसी का नाम दे रहे हैं, न ही किसी के नाम की पैरवी करेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”1093619667″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews