दिग्विजय सिंह के राज्यसभा सीट छोड़ने के बयान पर विश्वास सारंग ने कसा तंज, बोले- “कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना”

मंत्री सारंग ने कहा ये इस देश का संविधान है कि 6 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यसभा की सीट खाली होगी ही उसमें दिग्विजय सिंह वो क्या करेंगे?
MP Cabinet Minister Vishvas Sarang

MP Cabinet Minister Vishvas Sarang

पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह द्वारा अगले राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश नहीं करने के बयान ने  प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है, दिग्विजय के बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है , कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने तंज कसते हुए कहा है कि दिग्विजय सिंह की नजर कही और है, तीर कही है और निशाना कही और है।

मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि वैसे तो ये कांग्रेस का अंदरूनी और दिग्विजय सिंह का व्यक्तिगत मामला है लेकिन इस तरह से शहीद बनने की कोशिश वे क्यों कर रहे हैं इस पर मुझे आश्चर्य है, उन्होंने पूछा पहले दिग्विजय सिंह ये बताएं कि क्या कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें फिर से राज्यसभा भेजने का फैसला ले लिया है, जो वे कह रहे हैं कि मैं राज्यसभा सीट छोड़ रहा हूँ?

दिग्विजय के बयान पर सारंग का पलटवार 

सारंग ने कहा ये इस देश का संविधान है कि 6 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यसभा की सीट खाली होगी ही उसमें दिग्विजय सिंह क्या करेंगे, उसके बाद इसको भेजो, उसको भेजो ये कांग्रेस में जो गुटबाजी की राजनीति चल रही है, यही कांग्रेस की दिक्कत है, असल में दिग्विजय सिंह की नजर कहीं और है , तीर कही और है और निशाना कही और है।

बेटे जयवर्धन को स्थापित करने की कवायद कर रहे दिग्विजय 

सारंग ने कहा अपने बेटे जयवर्धन सिंह को स्थापित करने के लिये कोई उनका हमउम्र राज्यसभा में ना पहुँच जाए, ये उसकी कवायद है..ये वही बात है हम भी खेलेंगे नहीं तो खेल बिगाड़ेंगे, वे चाहते हैं कि उनके बेटे के कम्पटीशन में कोई ना आये, मेरी उन्हें व्यक्तिगत सलाह है कि पहले पार्टी आपको टिकट देने का फैसला ले तब आप उसे छोड़ने की बात करो तो सही रहेगा।

फूट डालो और राजनीति करो, यह कांग्रेस की पुरानी आदत

विधायक फूल सिंह बरैया के बयान पर मंत्री सारंग ने कहा कि ये समाज को तोड़ने की कोशिश की है, दरअसल समाज में विघटन पैदा करना, फूट डालो और राजनीति करो, यह कांग्रेस की पुरानी आदत है इस तरह की बातें करना, समाज को बांटने की कोशिश करना कही से भी उचित नहीं है, इसलिए कांग्रेस जनता के मन से उतरती जा रही है।

गोकशी करेगा वो समाज मे रहने लायक नहीं

भोपाल स्लॉटर हाउस में गौमांस मामले पर मंत्री सारंग ने कहा जो गोकशी कर रहा है उसको फांसी की सज़ा मिलनी चाहिए  ये सही है, गौमाता का संरक्षण और संवर्धन हमारी जिम्मेदारी, हमारा कर्तव्य और हमारी नैतिकता भी है उन्होंने कहा गौमाता हमारे लिए पूजनीय है, जो गोकशी करेगा वो समाज मे रहने लायक नहीं, जो दोषी है उन्हें फांसी की सज़ा मिलनी चाहिए, उन्होंने कहा कोई भी कितना भी बड़ा व्यक्ति हो उसे बक्शा नहीं जाएगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews