
Digvijaya Singh on Chidambaram Statement
Digvijaya Singh Traitor Poster Row Over Waqf Bill : वक्फ कानून में संशोधन के मुद्दे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बयान के खिलाफ भोपाल, इंदौर और रतलाम सहित कई शहरों में विवादास्पद पोस्टर लगाने को लेकर सियासी घमासान जारी है। इसे लेकर अब दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा है कि ‘गद्दारों को पहचानों’।
बता दें कि एक दिन पहले प्रदेश के कई स्थानों पर उनकी फोटो वाले पोस्टर लगाए गए। उनकी तस्वीर के साथ एक सील लगी है, जिसपर गद्दार लिखा हुआ था। इंदौर में इन पोस्टरों पर ‘भारतीय जनता युवा मोर्चा, इंदौर महानगर’ का नाम छपा है, जबकि भोपाल में छापने वाले का नाम नहीं लिखा गया।
दिग्विजय सिंह के खिलाफ कई स्थानों पर लगाए गए पोस्टर
मध्यप्रदेश में वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल, इंदौर, रतलाम और गुना सहित कई शहरों में “गद्दार” शब्द वाले पोस्टर लगाए गए। इन पोस्टरों में उन्हें “वतन के, धर्म के, पूर्वजों के गद्दार” बताया गया है। कांग्रेस पार्टी ने इन पोस्टरों को लेकर आपत्ति जताई है और पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने छत्रीपुरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा ‘गद्दारों को पहचानों’
इस मामले पर अब दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इन पोस्टरों पर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा है कि ‘गद्दारों को पहचानों’। बता दें कि दिग्विजय सिंह ने वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करते हुए इसे संविधान विरोधी और अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर हमला बताया था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह विधेयक अल्पसंख्यकों के धार्मिक अधिकारों को खत्म करने की दिशा में एक प्रयास है और सरकार पिछले 11 वर्षों से हिंदू और मुसलमानों के बीच भेदभाव कर रही है। उनके इसी विरोध के बाद कई शहरों में उनके खिलाफ इस तरह के पोस्टर लगाए गए हैं।
[dgv_vimeo_video id=”1074879594″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

