Dirty Politics: उपचुनाव से पहले कहीं जुबानी हमले तो कहीं तीखे तंज़, देखिये Video

Dirty Politics: उपचुनाव से पहले कहीं जुबानी हमले तो कहीं तीखे तंज़, देखिये Video

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) ने उपचुनाव (By-election) को लेकर शंखनाद कर दिया है। जहां भाजपा ने 27 में से 16 सीटों वाले ग्वालियर-चंबल (Gwalior-Chambal) से आगाज किया वहीं कांग्रेस ने सॉफ्ट हिन्दुत्व की राह पकड़ते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (Former Chief Minister and Congress State President Kamal Nath) ने आगर-मालवा के बगलामुखी माता मंदिर से इसकी शुरुआत की है। इस दौरान आरोप-प्रत्यारोपों का दौर भी शुरू हो गया है, साथ ही शुरू हो गई है डर्टी पॉलिटिक्स भी।

जहां बीजेपी कमलनाथ पर किसानों के साथ धोखा करने और वादाखिलाफी के आरोप लगा रही है, वहीं कांग्रेस इस बार ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थकों को लेकर जनता के साथ दगा करने के मुद्दे को भुनाने की पूरी तैयारी में है। इस बीच तरह तरह के मीम्स, फोटोशॉप्ड तस्वीरें और एडिटेड वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें एक दूसरे पर जमकर कीचड़ उछाला जा रहा है। जरूरी नहीं कि ये सारे मटेरियल आधिकारिक रूप से पार्टियों द्वारा जारी किये जा रहे हों, लेकिन तय है कि उनके समर्थकों द्वारा भी भाषायी शिष्टाचार और मज़ाक के तरीके का कोई खयाल नहीं रखा जा रहा। आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें सूरमा भोपाली की वीडियो क्लिप को एडिट कर पूर्व सीएम कमलनाथ पर करारा तंज कसा गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews