साध्वी प्रज्ञा को धमकी भरा लेटर भेजने के मामले में महाराष्ट्र से डॉक्टर गिरफ्तार

साध्वी प्रज्ञा को धमकी भरा लेटर भेजने के मामले में महाराष्ट्र से डॉक्टर गिरफ्तार

भोपाल| भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को धमकी भरे पत्र और केमिकल भेजने के मामले में मध्यप्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने महाराष्ट्र के नांदेड जिले से एक चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। सांसद ठाकुर ने पिछले दिनों भोपाल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें किसी ने धमकी भरा लेटर और केमिकल भेजा है| अक्टूबर में भेजे गए इस लेटर को सांसद के कर्मचारी ने सोमवार रात खोला था। इसमें 20 ग्राम पाउडर (बारूद जैसा) भी मिला। उर्दू में लिखे लेटर में प्रज्ञा समेत 4 राजनेताओं को धमकी दी गई थी। साथ ही उनकी तस्वीरों पर क्रॉस का निशान लगाया गया था।

मध्य प्रदेश एटीएस ने इस मामले में महाराष्ट्र के नांदेड से डॉ सैयद अब्दुल रहमान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच के दौरान मध्य प्रदेश एटीएस ने यह पाया कि नांदेड जिले के धानेगांव इलाके के डॉक्टर सैयद अब्दुल रहमान खान (35) ने यह संदिग्ध लिफाफे ठाकुर को भेजे हैं,खान इलाके में अपना क्लीनिक चलाते हैं|

बताया जा रहा है वह पिछले तीन महीने से पुलिस के राडार पर था क्योंकि उसने पहले भी कुछ सरकारी अधिकारियों को चिट्ठी लिखी थी| पुलिस मामले की जांच कर रही है| जल्द ही इस मामले में भोपाल पुलिस खुलासा कर सकती है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews