नर्मदापुरम अस्पताल की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का सरकार पर हमला कहा ‘भाजपा राज में मृत्यु की गरिमा भी संकट में’

कांग्रेस नेता ने इस घटना को बीजेपी सरकार की लापरवाही और स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली का परिणाम बताते हुए सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेशभर में अस्पतालों की अव्यवस्था, चिकित्सकीय सुविधाओं की कमी और प्रशासनिक लापरवाही आम बात बन चुकी है।
Umang Singhar on education

Umang Singhar

Umang Singhar on Narmadapuram hospital incident : नर्मदापुरम जिला अस्पताल में एक युवक के शव को कुत्तों द्वारा नोंचने की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में मृत्यु की गरिमा भी संकट में है। युवक के घरवालों ने एक वीडियो जारी किया जिसके बाद हंगामा मच गया। इसके बाद सिविल सर्जन ने कहा कि मामले की जाँच कराई जाएगी, सुरक्षा गार्ड शोकाज नोटिस जारी किया जाएगा और आगे ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा।

इस मामले पर उमंग सिंघार ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल उठाया है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि ‘अस्पतालों की अव्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं की कमी और प्रशासन की लापरवाही प्रदेश भर में आए दिन देखी जा रही है। लेकिन प्रदेश सरकार हर बार इन घटनाओं पर पर्दा डालने और जवाबदेही से बचने की रणनीति अपनाती है।’

नर्मदापुरम की घटना पर उमंग सिंघार ने जताया दुख

उमंग सिंघार ने नर्मदापुरम की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां जिला अस्पताल में 9 मई की रात एक दिल दहला देने वाली घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को उजागर कर दिया। उन्होंने कहा कि ‘सड़क हादसे में मारे गए युवक निखिल चौरसिया के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल लाया गया था, लेकिन शवगृह में जगह न होने के कारण उसे खुले में छोड़ दिया गया। इसके बाद आवारा कुत्तों ने शव को नोच डाला, जिससे मृतक के परिजनों में गहरा आक्रोश और दुख फैल गया।’

सरकार से किए सवाल

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस घटना को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि ‘भाजपा राज में मृत्यु की गरिमा भी संकट में! नर्मदापुरम जिला अस्पताल में शव को कुत्तों ने नोच डाला। अस्पतालों की अव्यवस्था और प्रशासन की लापरवाही प्रदेश भर में देखी जा रही है, लेकिन सरकार जवाबदेही से बचती है।’ उन्होंने कहा कि यह घटना एक बार फिर मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्था और संसाधनों की कमी को उजागर करती है।

Umang Singhar Narmadapuram incident

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews