सीएम रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए डॉ मोहन यादव, दी बधाई, बोले-PM Modi का भाव सबको साथ लेकर चलने का

सीएम डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा, ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों का परिणाम है, हमारे जैसे लोग कभी मुख्यमंत्री बनते हैं? मेरे परिवार में कोई सांसद विधायक मंत्री नहीं है, लेकिन मुझे मुख्यमंत्री बनाया गया।
Delhi CM Rekha Gupta swearing in ceremony

CM Dr Mohan Yadav praised PM Modi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दिल्ली की नव नियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए, उन्होंने बधाई देते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण का संकल्प आज पुनः सार्थक हुआ है, निश्चित ही बहन रेखा जी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार, विकास, जनसेवा और सुशासन के नये आयाम स्थापित कर दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाएंगी।

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में शपथ ली उनके साथ 6 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली।  रेखा गुप्ता दिल्ली में भाजपा की दूसरी मुख्यमंत्री है उनसे पहले सुषमा स्वराज मुख्यमंत्री रही हैं जबकि रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं, बता दें शीला दीक्षित और आतिशी मार्लेना भी दिल्ली का नेतृत्व कर चुकी हैं।

सीएम डॉ मोहन यादव ने रेखा गुप्ता को दी बधाई 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए, उन्होंने कहा रेखा गुप्ता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।  मोहन यादव ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण का संकल्प आज पुनः सार्थक हुआ है, निश्चित ही बहन रेखा जी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार, विकास, जनसेवा और सुशासन के नये आयाम स्थापित कर दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाएंगी। आपको और लाखों भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

मेरे परिवार में कोई सांसद विधायक मंत्री नहीं है, लेकिन मुझे मुख्यमंत्री बनाया: मोहन यादव 

सीएम डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा, ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों का परिणाम है, हमारे जैसे लोग कभी मुख्यमंत्री बनते हैं? मेरे परिवार में कोई सांसद विधायक मंत्री नहीं है, लेकिन मुझे मुख्यमंत्री बनाया गया। भाजपा, सबका साथ सबका विकास केवल कहती नहीं हैं करके दिखाती हैं और नए लोगों पर भरोसा करती हैं। लोकतंत्र की खूबसूरती भी यहीं है। हर परिवार हर समाज से लोगों को जाना चाहिए। प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी और भाजपा का भाव सबको साथ लेकर चलने का है और कुछ पार्टियां एक परिवार से बाहर नहीं आती।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews