Ek Ped Maa Ke Naam : सीएम मोहन यादव ने पुलिस परिवार के साथ किया पौधारोपण, कहा ‘सिर्फ पौधा ही नहीं लगाना, उसकी देखभाल भी करना है’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 जुलाई को इंदौर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान में सहभागिता करेंगे। इसी के साथ वे 'प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस' का शुभारंभ भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पूरी संस्कृति मातृ आधारित है, ऐसे में माँ के साथ पौधा लगाना, संस्कृति को नमन करना है।
Tree

Ek Ped Maa Ke Naam : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत आज 23वीं एवं 25वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और रुद्राक्ष का पौधा रोपा। उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के लिए वो मध्यप्रदेश पुलिस को बधाई देते हैं और इस अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए आह्वान भी किया। इस अवसर पर डीजीपी सुधीर सक्सेना एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

अमित शाह इंदौर के अभियान में शामिल होंगे

सीएम मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूरे देश को एक प्रेरणा दी है और यह प्रेरणा आज जन अभियान का हिस्सा है। मध्यप्रदेश में हमारी सरकार ने 5 करोड़ 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस दिशा में बड़े पैमाने पर ठोस कार्य जारी हैं। इस कड़ी में भोपाल शहर में 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। शहर में निरंतर पौधरोपण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 जुलाई को इंदौर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान में सहभागिता करेंगे। इसी के साथ वे ‘प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ भी करेंगे।

पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी करें- सीएम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ पौधा ही नहीं लगाना है, बल्कि उसकी देखभाल भी करना है। सीएम मोहन यादव ने कहा ‘हमारी पूरी संस्कृति मातृ आधारित है, ऐसे में मां के साथ पौधा लगाना, संस्कृति को नमन करना है। हम अपने देश को भी माँ कहते हैं और इस अभियान के अंतर्गत हम अपनी माँ और प्रकृति माँ दोनों को सम्मान दे रहे हैं। विज्ञान की उन्नति की राह में जंगलों पर जो आरियां चलाई गई उसका नुक़सान भी हमने भोगा है। इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाना आवश्यक है।’ इसी के साथ उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को लेकर हमारी सरकार संवेदनशील है। वर्ष 2024-25 के बजट में पुलिस विभाग के लिए 7,500 हजार पद भी रखे गए हैं। हम सदैव पुलिस परिवार के साथ हैं और उनके साथ इस पौधारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होना ख़ुशी व गौरव की बात है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews