
Commission issues notice to CMHO
BHOPAL NEWS : ट्रेन में पैसे नहीं देने पर किन्नरों ने युवक की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी थी, इस मामलें ने सनसनी फैला दी थी, ट्रेन में सवार युवक से किन्नरों ने पैसे मांगे, लेकिन जब युवक ने उन्हे पैसे देने से इंकार किया तो किन्नरों ने उस पर हमला कर दिया और उसे पीट-पीट कर मार डाला।
यह थी घटना
विदिशा जिले के एक युवक की ट्रेन में किन्नर को पैसे नही देने पर किन्नरों द्वारा युवक के साथ मारपीट कर उसकी हत्या करने की घटना सामने आई है। विदिशा जिले के निवासी युवक भोपाल से ट्रेन के माध्यम से अपने घर जा रहा था, तभी भोपाल से ट्रेन में चढे़ किन्नरों ने उससे पैसे मांगे। युवक ने जब पैसे देने से इंकार किया तो किन्नरों ने जबरन उसकी जेब में हाथ डाल दिया। जब युवक ने इसका विरोध किया तो कोच में मौजूद आठ से दस किन्नरों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी और उसे ट्रेन से फेंक दिया और इससे युवक की मृत्यु हो गई।
आयोग ने मांगा जवाब
मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक (रेल) जीआरपी, भोपाल एवं पुलिस अधीक्षक, विदिशा से मामले की जांच कराकर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन तीन सप्ताह में मांगा है।
