
Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.
Bhopal News : राजधानी भोपाल में आबकारी टीम ने ऐसे आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है, जो महंगी शराब की पुरानी बोतलों में सस्ती और घटिया किस्म की शराब बेच रहे थे। विभाग को शराब की महंगी बोतलों में सस्ती शराब बेचने की शिकायते लगातार मिल रही थी। जिसके बाद सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचूरा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम बनाई और जाल बिछाया। इसमे सबसे खास बात ये की आरोपी कबाड़ियों से महंगी शराब की ब्रांडेड कंपनी की पुरानी बोतले खरीदकर उन में खराब क्वालिटी की शराब भरकर सस्ते दामों में बेच रहे थे। जिससे लाइसेंसी दुकानों को काफी नुकसान हो रहा था। एक्ससाइज डिपार्टमेंट ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और ग्राहक बनकर आरोपियों तक पहुँच गए। आरोपियो के साथ एक पुलिसकर्मी का बेटा भी इस गैंग में शामिल है। 4 आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से कुल 108 बोतल विदेशी मदिरा जब्त की है। जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल, आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम सहित अन्य कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। साथ ही उनसे पूछताछ में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। इनके पास से तीन मोबाइल फोन एक वाहन भी जप्त किया है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि चेतक ब्रिज के पास सफेद रंग की एक्टिवा में 12 बोतल अंग्रेजी शराब का परिवहन किया जा रहा है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया और बताए गए स्थान पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके पास से लगभग 20 हजार रुपये की शराब जब्त की गई। वहीं, पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने गिरोह के बारे में बताया। जिसके आधार पर न्यू सुभाष नगर विश्रामघाट रोड़ पर चैकिंग अभियान चलाई गई। इस दौरान कार की डिग्गी से कुल 108 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। जिसकी कीमत लगभग 2,75,000 रुपये बताई जा रही है। वहीं, आरोपियों की पहचान गजेन्द्र सिंह गुर्जर, आर्यन मीणा और प्रशांत सिंह के रुप में की गई है।
उपभोक्ताओं को किया आगाह
मामले की गंभीरता को देखते हुए आबकारी उपायुक्त दीपक रायचूरा ने उपभोक्ताओं को आगह किया है कि वो सरकार द्वारा स्वीकृत कम्पोजिट मदिरा दुकानों से शराब खरीदें। शराब की बोतलों पर चस्पा होलोग्राम पर अंकित क्यू.आर. कोड को स्केन कर उसकी प्रमाणिकता की जांच करें। वहीं, राजू सिंधी, विक्की सरदार, बन्नी सरदार, पलाश, महेश, राहुल, पप्पू मंडी, परवेज, लालू, अशोक कुमार, अजय लौंडे, रंजीता काम्बले, शुभम मेहरा पर आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा अवैध शराब तस्करी के पूर्व में प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।
[dgv_vimeo_video id=”982553665″]
चलाया जा रहा विशेष अभियान
इस कार्रवाई में आबकारी नियंत्रण प्रभारी रामगोपाल भदौरिया, वृत आबकारी उपनिरीक्षक, वर्षा उईके एवं वृत का संपूर्ण कार्यपालिक बल शामिल रहा। बता दें कि आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विक्रय, परिवहन, निर्माण के विरूद्ध विशेष अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”982737774″]
[dgv_vimeo_video id=”982738472″]
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

