कांग्रेस नेता के भतीजे की कंपनी पर आबकारी विभाग का छापा, चल रहा था अवैध शराब का कारोबार

कांग्रेस नेता के भतीजे की कंपनी पर आबकारी विभाग का छापा, चल रहा था अवैध शराब का कारोबार

भोपाल

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा के भतीजे टिल्लू मिश्रा की कंपनी के ऑफिस पर आबकारी विभाग का छापा पड़ा है। इस दौरान कैलाश मिश्रा के भाई के मैनेजर बबलू मिश्र को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया है।

जानकारी के मुताबिक कैलाश मिश्रा के भतीजे की कंपनी के आफिस से शराब बेची जा रही थी, राजधानी के बिलखिरिया के कवर्ड कैम्पस ईशान अपार्टमेंट से ये बेची जा रही थी। मंडीदीप से भोपाल लाकर लॉकडाउन में शराब ऊंचे दामों में बेची जा रही थी। ये कारोबार अरसे से चल रहा था और पिछले साल नवंबर में भी यहां के रहवासियों ने इस बारे में पुलिस से शिकायत की थी। बता दें कि लॉक डाउन में भी बिलखरिया थाना क्षेत्र के लगभग सभी ढाबों पर शराब बिक रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews