
Symptoms and treatment of conjunctivitis : कंजक्टिवाइटिस जिसे सामान्यत: आई फ्लू भी कहते हैं, पिछले कुछ समय से तेजी से फैल रहा है। मौसम में बदलाव और नमी के कारण इसका संक्रमण अधिक होता है। इस बीमारी में आंखों का लाल होना, सूजन, दर्द, आंखों से पानी आना शामिल है। हालांकि ये किसी संक्रमित व्यक्ति को देखने मात्र से नहीं फैलता है लेकिन उसके संपर्क में आने से संक्रमण की आशंका हो सकती है।
इससे संक्रमित व्यक्तियों को अक्सर आंखों में खुजली, जलन या किरकिरापन महसूस होता है। लेकिन आंखों को बार-बार रगड़ने से स्थिति खराब हो सकती है। कई बार आंखों से पानी जैसा या गाढ़ा, पीला या हरा स्राव हो सकता है, जिससे अक्सर पलकें आपस में चिपक जाती हैं, इसलिए डॉक्टर्स आंखों को ठंडे पानी से धोने की सलाह देते हैं। इस दौरान कुछ मरीजों को बुखार भी आ सकता है।
कंजक्टिवाइटिस होने पर सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें। बिना चिकित्सकीय सलाह के किसी भी तरह की दवा लेना नुकसानदेह हो सकता है। इसी के साथ घर का बना ताजा और सादा भोजन लेना जरुरी है। सामान्यतया सही ट्रीटमेंट लेने पर 4 से 6 दिन में ये संक्रमण ठीक हो जाता है। कंजक्टिवाइटिस को लेकर वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. ललित श्रीवास्तव ने कुछ आवश्यक निर्देश दिए हैं, जिनका पालन कर आप इस मुश्किल से राहत पा सकते हैं। तो जानते हैं डॉक्टर श्रीवास्तव से इस संबंध में कुछ जरुरी सलाह।
[dgv_vimeo_video id=”853315480″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

