Fake Video : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का फेक वीडियो वायरल, जांच में जुटी साइबर पुलिस

Fake Video : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का फेक वीडियो वायरल, जांच में जुटी साइबर पुलिस

Fake video of CM Shivraj Singh Chouhan : मध्यप्रदेश के सियासी गलियारों में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान ‘50%’ कमीशन की बात करते नजर आ रहे हैं। लेकिन इस वीडियो को देखने से ही साफ पता चलता है कि ये एक फैब्रिकेटेड वीडियो है। इसमें लिपसिंग आउट है, सामान्य बोलचाल की भाषा में कहें तो सुनाई देने वाला ऑडियो और मुख्यमंत्री द्वारा कही जा रही बातों में कोई साम्य नहीं है। इस वीडियो को लेकर अब सायबर पुलिस जांच में जुट गई है।

मुख्यमंत्री का फेक वीडियो

कांग्रेस लगातार बीजेपी पर 50 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार का आरोप लगा रही है। भ्रष्टाचार, घोटालों और 50 प्रतिशत कमीशन को लेकर वो हमलावर है। ऐसे में अगर कोई इस तरह का वीडियो सामने आ जाए, जिसमें खुद मुख्यमंत्री पचास प्रतिशत कमीशन की बात करें..तो बवाल होना स्वाभाविक है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ‘कमीशन वाली बात फैल रही है’ कहते सुनाई दे रहे हैं।

सायबर पुलिस कर रही है जांच

यहां खास बात ये कि वो ऐसा कहते ‘सुनाई’ दे रहे हैं क्योंकि उनके उच्चारण और सुनाई देने वाले ऑडियो में खासा फर्क है। साफ जाहिर हो रहा है कि ये ऑडियो इस वीडियो के साथ अलग से जोड़ा गया है और ये एक फेक वी़डियो है। ऐसे में इस बात की भी खासी संभावना है कि ये ऑडियो भी मुख्यमंत्री का नहीं बल्कि किसी और द्वारा रिकॉर्ड किया गया हो जिसका उद्देश्य इस तरह का दुष्प्रचार करना हो। 13 सेकंड के इस वीडियो में सुनाई दे रहा है कि ‘हमारी 50 प्रतिशत कमीशन वाली बात फैल रही है। आए दिन कोई न कोई लेटर वायरल हो रहा है। अगर जनता ने इस बात पर ध्यान दे दिया न..तो हमारी सरकार का जाना तय है। कुछ ऐसा करो कि जनता इस बात पर ध्यान न दे पाए।’ इस ऑडियो के ज़रिए मुख्यमंत्री को ट्रैप करने की पूरी कोशिश की गई है लेकिन कहते हैं न नकल में भी अकल चाहिए…तो जिसने भी ये वीडियो एडिट किया है उसने लिपसिंग पर बिलकुल ध्यान नहीं दिया और ये बात पूरी तरह उजागर हो रही है कि ये एक नकली वीडियो है। अब सायबर पुलिस इस वीडियो की जांच कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews