भोपाल में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन की झूठी खबर वायरल, कलेक्टर ने बताई सच्चाई

भोपाल कलेक्टर

भोपाल| राजधानी भोपाल (Bhopal) में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन (Lockdown) की झूठी खबर वायरल हो रही है| जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस नोट को एडिट कर इसे वायरल किया जा रहा है| इस सम्बन्ध में खुद कलेक्टर अविनाश लावनिया (Avinash Lavania) ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा है कि भोपाल में लॉकडाउन लागू किये जाने के कोई आदेश जारी नहीं किये गए हैं|

उन्होंने बताया कि कई व्हाट्सएप ग्रुप में इस तरह की खबरें वायरल की जा रही है कि पूरे भोपाल में सात दिन के लिए लॉकडाउन किया जा रहा है| उनके द्वारा कोई भी ऐसे आदेश जारी नहीं किये गए हैं और न ही ऐसा कोई निर्णय लिया गया है| केवल इब्राहिमगंज के कुछ क्षेत्रों में संडे से संडे के लिए लॉकडाउन किया गया है| इसके अलावा पूरे भोपाल में सिर्फ हर रविवार को लॉकडाउन को लेकर दिशानिर्देश जारी किये गए हैं, यह पूरे सप्ताह के लिए नहीं है|

गौरतलब है कि भोपाल कलेक्टर अविनाश लावनिया ने क्षेत्र की जनता की सुरक्षा और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हनुमान गंज क्षेत्र के इब्राहिम गंज क्षेत्र में रविवार 12 जुलाई से 19 जुलाई तक लॉक डाउन करने के आदेश जारी किये हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews