
Bhopal News : आज राजधानी भोपाल समेत सभी जिला मुख्यालयों में किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांग पूरी होने के लिए ज्ञापन सौंपा है। बता दें कि भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों ने मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याएं बताई है।
सरकार से की ये मांग
इस ज्ञापन में किसानों ने मुख्य रूप से सोयाबीन और धान की फसलों के न्यूनतम समर्थन राशि की में बढ़ोतरी की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए की सोयाबीन को 6000 से अधिक और धान का भाव 4 हजार से ज्यादा निर्धारित किया जाए, इसकी व्यवस्था की जानी चाहिए। साथ ही खराब फसलों के लिए सर्वे करवाकर राहत राशि दी जाए और किसानों को बीमा का लाभ दिया जाए। इसके अलावा, ज्ञापन में राजस्व, एग्रीकल्चर, मंडी से संबंधित विषयों पर करीब 40 से 50 बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
दी आंदोलन की चेतावनी
भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष गिरवर सिंह राजपूत ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा बैरसिया क्षेत्र में रहने वाले एक किसान पर 9 लाख के लोन के कारण 28 एकड़ जमीन नीलाम कर दी गई है। वहीं, वर्तमान में उतने जमीन की कीमत करीब 4 से 5 करोड़ रुपये है। पीड़ित किसान ने आपत्ति जताई। इसके बावजूद किसानों के साथ धोखाधड़ी की जा है। इसलिए किसानों के लिए सरकार को सख्त कदम उठाना चाहिए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग जल्दी पूरी नहीं होती है, तो किसान बड़ा आंदोलन करेंगे। अगर इसके लिए जरूरत पड़ी, तो वह दिल्ली तक भी जाएंगे और अपनी आवाज उठाएंगे।
[dgv_vimeo_video id=”1009793921″]
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

