पिता और बेटे ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, शादी का देते रहे झांसा

bhopal

Bhopal Crime News: भोपाल में बाप-बेटे पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है। हैरानी की बात तो यह है कि इन दोनों ने एक ही युवती को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दोनों उसे शादी का झांसा देते रहे। अपने साथ हुई हैवानियत की शिकायत युवती ने पुलिस में दर्ज कराई है।

भोपाल पुलिस के पास पहुंची एक 24 साल की युवती ने बताया कि वो एक लड़के से प्यार करती थी, जो शादी के नाम पर लगातार उसका शोषण कर रहा था। बार बार कहने पर भी वह शादी से मुकर गया। इसके बाद जब लड़की ने इस बात की शिकायत लड़के के पिता से की तो उन्होंने भी शादी करवाने का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में पिता और बेटे दोनों ने ही शादी के लिए मना कर दिया। दोनों आरोपी फिलहाल फरार है और इनकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

एक ही दुकान पर काम करते हैं युवक-युवती

पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि वह चौक बाजार में एक कॉस्मेटिक की दुकान पर काम करती है। युवक भी यहां पर उसके साथ काम करता था। दोनों के बीच दोस्ती हुई इसके बाद यह एक दूसरे से प्यार करने लगे। पीड़िता ने इस बात की जानकारी भी दी कि दुकान के ऊपर बने गोदाम में जब भी वह जाती थी तो युवक भी उसके पीछे आ जाया करता था और शादी का वादा कर लगातार उसके साथ गलत काम कर रहा था। पुलिस को जानकारी देते हुए युवती ने बताया कि युवक उससे मिलने के बहाने होटल में बुलाकर भी उसका शोषण किया करता था। जब युवती ने शादी करने की बात कही तो वो टालने लगा और दबाव बनाने पर सीधा मना कर दिया।

युवक के पिता ने दिया झांसा

युवक के बर्ताव से परेशान युवती ने उसके पिता से इस बात की शिकायत की। पिता ने बेटे की गलती को स्वीकार किया और लड़की को भरोसा दिलाया कि वह उसकी शादी अपने बेटे से करवाएंगे। इसके बाद युवक के पिता ने लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और बाद में कह दिया कि उनका बेटा शादी के लिए तैयार नहीं है।

फर्जी एग्रीमेंट में उलझाया

पिता और बेटे की करतूत से परेशान युवती ने जब दोनों की शिकायत पुलिस में करने को कहा तो बाप बेटे उसे लेकर कोर्ट पहुंचे और यहां वकील के जरिए फर्जी एग्रीमेंट तैयार करवाया। इसके बाद यह युवती को अपने घर ले गए और कुछ दिन साथ रखने के बाद उसे भगा दिया। घटना से परेशान पीड़िता पुलिस स्टेशन पहुंची और अपने साथ हुए घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को थाने पर बुलाया था, लेकिन यह फरार हो गए और अब इनकी तलाश की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews