एमपी में अब गर्ल्स हॉस्टल-कॉलेजों पर रहेगा महिला पुलिसकर्मियों का पहरा

एमपी में अब गर्ल्स हॉस्टल-कॉलेजों पर रहेगा महिला पुलिसकर्मियों का पहरा

भोपाल।

मध्यप्रदेश में छात्राएं सुरक्षित रह सकें इसके लिए राज्य के सभी गर्ल्स हॉस्टल और गर्ल्स कॉलेजों के बाहर महिला पुलिसकर्मियों का पहरा लगाया जाएगा.पुलिस मुख्यालय ने इसकों लेकर सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को आदेश जारी किया है.आदेश के अनुसार गर्ल्स कॉलेज लगने और छूटने के दौरान महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी.

छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के लिए यह कदम राज्य सरकार उठा रही है.प्रदेश भर में गर्ल्स कॉलेज और हॉस्टल के स्थानों पर पुलिस चौकी बनाई जा रही है जो मॉनिटरिंग के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी.गर्ल्स वर्किंग प्लेस पर भी वीमेंन पुलिस गश्त करेंगी.इस प्रस्ताव के तहत संचालकों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.NCRB की रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश महिला अपराध पर नंबर वन पर है. ऐसे में उम्मीद है कि सरकार की इस नई पहल से महिला अपराधों में कमी आ सकेगी.

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews