खंडवा में रिहायशी इलाके में घर में बने गैस रिफिलिंग के गोदाम में लगी आग, फैली दहशत

खंडवा में रिहायशी इलाके में घर में बने गैस रिफिलिंग के गोदाम में लगी आग, फैली दहशत

KHANDWA NEWS : खंडवा में बुधवार रात रिहायशी इलाके में घर में गैस रिफिलिंग के गोदाम में आग लग गई, घटना घासपुरा उर्दू स्कूल के पास की है।  बताया जा रहा है कि गोदाम में लगातार एक के बाद सिलेंडर फट रहे थे, देखते ही देखते 8 से 10 ज्यादा सिलेंडर ब्लास्ट हुए, , मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस-प्रशासन के जवान पहुंचे, फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

इलाके में दहशत

बताया जाता है कि गैस सिलेंडर गोदाम राठौड़ गैस एजेंसी का है, इस गोदाम में लगभग 50 सिलेंडर रखे हुए होंगे अनुमान लगाया जा रहा है घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है, लोग अपने घरों से निकलकर सड़क पर आ गये हैं।

खंडवा से सुशील विधानी की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews